फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी दाऊद का ऑडियो वायरल, खोली हुर्रियत और नेताओं की पोल

Sun, 24 Jun 2018 05:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

काश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आईएस सरगना दाऊद अहमद सोफी ने हुर्रियत और अन्य नेताओं की पोल खोल दी है। उसका एक ऑडियो सामने आया है। इसमें हुर्रियत को कौम का गद्दार बताते हुए कहा कि उन्हें उनके जनाजों में शामिल होने का हक नहीं है। साथ ही लोगों से इस्लाम का परचम बुलंद रखने की भी अपील की गई है। दाऊद के मुठभेड़ में मारे जाने से पहले 2 मिनट 46 सेकेंड का ऑडियो वायरल हुआ है।

विज्ञापन


इसमें उसने अपने माता-पिता और रिश्तेदारों से अपील करते हुए कहा है कि उसके जनाजे में न तो हुर्रियत वाले शामिल हो सकते हैं और न ही वे उसके मरने पर अफ सोस कर सकते हैं क्योंकि वे हमारी कौम के सौदागर हैं।

जनाजे में केवल वही शामिल हो सकता है जो इस्लामिक विचारधारा रखता हो, जो इसका साथ देने वाला हो और जो इसके लिए मरता हो। दाऊद ने अपने ऑडियो में कहा है कि हुर्रियत वालों ने 60 वर्षों से आतंकियों और पूरी कश्मीरी कौम को धोखा दिया है। इन लोगों ने आतंकियों के खून को बेचा है।
विज्ञापन


इनके साथ न जुड़ें। ऑडियो में उसने आतंकियों और कश्मीर के लोगों से अपील की है कि आपके हक का परचम बुलंद हो गया है। हुर्रियत, पीडीपी, यूजेसी और अन्य से अपील करते हुए कहा है कि हमने अपना सब कुछ जिहाद के लिए छोड़ दिया है, लेकिन आपकी आंखें क्यों नहीं खुल रही हैं। दाऊद के जनाजे में सिर्फ आईएस के झंडे दिखे, कई आतंकी भी हुए शामिल
दाऊद आईएस में शामिल होने से पूर्व तहरीक-उल-मुजाहिदीन का सदस्य था।

आईएस की शरीयत वाली विचारधारा से प्रभावित होकर इसमें शामिल हुआ और फि र इसकी कमान संभाली। शुक्रवार की रात दाऊद के जनाजे में सिर्फ आईएस के झंडे दिखे। इस दौरान न तो पाकिस्तानी झंडे लहराए और न ही पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी हुई। उसके जनाजे में कई आतंकी भी शामिल हुए। इसमें डाउनटाउन का आतंकी मेहराज दीन बांगरू भी रहा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें