जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 जवानों के शहीद होने की खबर है। वहीं इस एनकाउंटर में 2 आतंकी भी ढेर हुए हैं। मंगलवार को सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने के बाद बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच ये मुठभेड़ बांदीपुरा के हाजिन इलाके में हुई है।
#FLASH: 2 Army men have lost their lives during encounter in Bandipora's Hajin (J&K). Total 2 terrorists gunned down. Ops continue. pic.twitter.com/TyXnekh7cc— ANI (@ANI) October 11, 2017
मुठभेड़ सुबह 4.45 बजे से शुरू हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, शहीद जवान इंडियन एयरफोर्स की गरुड़ फोर्स के थे। दोनों आर्मी के साथ ट्रेनिंग पर थे। साथ ही 4 जवान घायल बताए जा रहे हैं तो वही 2 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।