फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में भारी तनाव, श्रीनगर समेत कई इलाकों में धारा 144 लागू, रेल-इंटरनेट सेवा बंद

Fri, 07 Jul 2017 07:19 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
कश्मीर में तैनात सुरक्षाबल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर के कई इलाकों में हिजबुल के पूर्व कमांडर बुरहान वानी की बरसी के एक दिन पहले हिंसक प्रदर्शनों की आशंकाओं में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं। इन आशंकाओं के मद्देनजर कश्मीर के तमाम संवेदनशील हिस्सों में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। इस क्रम में श्रीनगर समेत कई अन्य इलाकों में धारा 144 लागू कर सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को कश्मीर में शुक्रवार को श्रीनगर समेत दक्षिण कश्मीर के कई संवेदनशील इलाकों में भारी हिंसा होने के इनपुट मिले हैं। इस सूचना के बाद से श्रीनगर के डाउन टाउन समेत पुलवामा, शोपियां, बारामुला, बड़गाम जिलों में भारी सुरक्षा की तैनाती की गई है। 

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के कई इलाकों में पाबंदियां लगाई गई हैं। घाटी में हिंसा की आशंका के मद्देनजर शुक्रवार को पांच थाना क्षेत्रों में पाबंदियां लागू की गई हैं। नौहट्टा, एमआर गंज, रैनावारी, खानयार तथा सफाकदल इलाके में एहतियातन पाबंदियां रहेंगी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बुरहान वानी के गांव त्राल को किया गया सील

कश्मीर मे तैनात जवान - फोटो : फाइल फोटो
8 जुलाई को हिजबुल मुजाहिद्दीन के पूर्व कमांडर बुरहान वानी की बरसी पर हिंसक प्रदर्शनों की आशंकाओं में पुलवामा जिले के त्राल गांव को सील कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट के आधार पर दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस क्रम में पुलवामा और आसपास के कई इलाकों में धारा 144 लगाई गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें