जोजिला दर्रा वाहनों की आवाजाही के लिए दुनिया में सबसे खतरनाक सड़क मार्गों में शुमार है। लद्दाख के लिए यह परियोजना लाइफलाइन है, लेकिन वर्षों से परियोजना अधर में लटकी हुई थी। जनवरी 2016 में टनल निर्माण का कार्य आईआरबी कंपनी को दिया गया।
किन्हीं कारण के चलते इस टेंडर को बाद में जुलाई 2017 को आईएल एंड एफएस ट्रांसपोर्ट को मिला। मई 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परियोजना निर्माण का शिलान्यास किया, लेकिन जनवरी 2019 में दोबारा टेंडर करने पड़े जिसे अगस्त 2019 में रद्द कर दिया गया। अब लागत बढ़ाकर फिर से टेंडर किए जा रहे हैं।