फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीची माता मंदिर में पहुंचे दस हजार भक्त

Mon, 29 Sep 2014 01:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के चलते जिले भर में रौनक बनी हुई है। माता के मंदिरों में शीश नवाने के लिए श्रद्धालु सुबह सवेरे से ही पहुंचने लगते हैं। रविवार को चीची माता मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने माथा टेका। मंदिर प्रबंधकों के अनुसार करीब दस हजार भक्त मंदिर में पहुंचे। उनके अनुसार अन्य दिन पांच से छह हजार के करीब श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन


 प्रशासन की तरफ से भी जरूरी प्रबंध्ा किए गए हैं। मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान केएल गुप्ता के अनुसार श्रद्धालुओं के लिए हर सुविधा उपलबध करवाई जा रही है। मंदिर परिसर के अंदर हर प्रकार की दुकानें भी सजी हुई है। प्रसाद, खान पान, अस्पताल व अन्य दुकानें भी लगाई गई हैं।

पंजाबी बाग दिल्ली से कटरा जा रहे दीपक कुमार, अनुराधा, प्रेम कुमार आदि ने बताया कि वह जब भी माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आते हैं चीची माता मंदिर में भी माथा टेकने आते हैं। उन्होंने कहा कि चीची माता मंदिर में सुविधाएं बेहतर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें