जम्मू-कश्मीर में गृह विभाग ने जम्मू संभाग के चार जिलों के पुलिस प्रमुख समेत 10 पुलिस अधिकारियों को बदल दिया है। शनिवार को जारी आदेश के अनुसार किश्तवाड़ के एसएसपी शक्ति कुमार पाठक को सांबा का एसएसपी बनाया गया है।
अब तक इस पद पर रहे डॉ. कौशल कुमार शर्मा को पुलिस मुख्यालय में एआईजी (विजिलेंस) के पद पर भेजा गया है। रियासी की एसएसपी निशा नथ्याल को एसडीआरएफ का कमांडेंट बनाया गया है। अब तक यहां तैनात रश्मिी वजीर को रियासी का एसएसपी नियुक्त किया गया है।
एसपी सीआईडी मुमताज अहमद को डोडा का एसएसपी बनाया गया है। यहां एसएसपी रहे शब्बीर अहमद मलिक को आर्म्ड पुलिस 5वीं बटालियन के कमांडेंट के पद पर भेजा गया है।
आईजी ट्रैफिक के एसओ ताहिर सज्जाद को एसपी सीआईडी, एसएसपी एएचजे श्रीनगर डॉ. हरमीत सिंह मेहता को एसएसपी किश्तवाड़, प्रतीक्षारत मुकेश कुमार कक्कड़ को डिप्टी कमांडेंट आर्म्ड पुलिस नौवीं बटालियन तथा प्रतीक्षारत जावेद इकबाल मट्टू को एसएसपी एएचजे श्रीनगर बनाया गया है।