फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस जिलों में चुने गए भाजपा के जिला अध्यक्ष

Wed, 25 Nov 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में अभी तक दस जिलों के जिला अध्यक्ष ही चुने जा सके हैं। अन्य जिलों में भी प्रक्रिया शुरू की गई है। 18 जिलों में अभी चुनाव होना बाकी हैं।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रियासत में भाजपा संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया बीस नवंबर तक पूरी होनी थी। पार्टी संगठन के अनुसार रियासत को 28 जिलों में बांटा गया है। इनमें से दस आठ जिलों में ही जिला अध्यक्ष चुन गए हैं। बीस जिलों में अभी प्रक्रिया पूरी होना बाकी है।

भाजपा संगठनात्मक चुनाव के प्रदेश प्रभारी चंद्र मोहन गुप्ता का कहना है कि दस जिलों में नये जिला अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। तीस नवंबर तक प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव भी करवाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि पार्टी संविधान के अनुसार 28 में से अगर 14 जिलों के जिला अध्यक्ष चुन लिए जाते हैं तो फिर प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव करवाया जा सकता है।

अब तक इन जिलों में चुने गए अध्यक्ष
1. पुंछ     कैप्टन बंसी लाल शर्मा
2. नौशेरा    कैप्टन सोमदत्त शर्मा
3. अखनूर    मनमोहन सिंह
4. रियासी    कुलदीप दुबे
5. उधमपुर    राकेश गुप्ता
6. डोडा    मंजीत राजदान
7. आरएस पुरा    बृजेश राणा
8. सांबा    जंगबीर सिंह
9. गांदरबल    बशीर अहमद
10. जम्मू पश्चिम अयोध्या गुप्ता  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें