फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सरकारी वाहनों पर भी लगेगा रोड टैक्स

Wed, 25 Nov 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में चलने वाले सरकारी वाहन भी अब रोड टैक्स के दायरे में होंगे। सरकारी वाहनों की मूवमेंट का आम वाहनों की तरह अब रोड टैक्स वसूला जाएगा। अब तक इन वाहनों पर टैक्स नहीं लगता था।
विज्ञापन


राज्य परिवहन मंत्रालय ने इस दिशा में अधिसूचना जारी कर इस पर सख्ती से अमल करने का खाका तैयार कर लिया है। परिवहन मंत्री अब्दुल गनी कोहली ने भी इसकी पुष्टि की है।

कोहली का यह भी कहना है कि यह पैसे सीधे परिवहन विभाग के खाते में जाएंगे। इससे विभाग का राजस्व बढ़ेगा और विभाग की योजनाओं पर पैसा खर्च किया जा सकेगा।

परिवहन मंत्री ने बताया कि रियासत में करीब दस हजार सरकारी वाहन हैं। इनकी मूवमेंट हर रोज होती है। अब इन वाहनों को भी रोड टैक्स देना होगा। इससे करीब हर महीने पचास लाख रुपये तक जमा होने की संभावना है।
विज्ञापन


कोहली का कहना है कि सड़कों की हालत बेहतर हो, इसलिए रोड टैक्स लिया जाता है। निजी वाहनों के साथ सरकारी वाहन भी सड़कों पर चल रहे हैं। यह भी सड़कों को उतना ही इस्तेमाल कर रहे हैं, जितना निजी वाहन।

रोड टैक्स बढ़ने से राज्य में सड़कों के नेटवर्क को भी मजबूती मिलेगी। सड़कों पर खर्च होने वाले फंड में इजाफा होगा। जिसका सीधा लाभ जनता तक पहुंचेगा। इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इसको लागू करने का खाका तैयार कर लिया गया है। जल्द ही वाहनों से टैक्स वसूली शुरू होगी। सूत्रों का कहना है कि कई लोग सरकारी वाहनों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। सरकारी वाहनों की आढ़ में अपनी निजी यात्राएं होती हैं। वाहन कहीं भी ले जाए जाते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें