फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस इंस्पेक्टरों का तबादला

Wed, 17 Sep 2014 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस विभाग ने कुछ इंस्पेक्टरों का तबादला किया है। यह आदेश एसएसपी जम्मू उत्तम चंद ने जारी किया है। इसके तहत पुलिस स्टेशन अरनियां में तैनात कुलबीर सिंह को पुलिस स्टेशन बाहु फोर्ट बतौर एसएचओ तबादला किया गया है। इसी तरह से जिला पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर भूषण सिंह मन्हास को पुलिस स्टेशन आरएस पुरा भेजा गया है।
विज्ञापन


पुलिस स्टेशन गांधीनगर के इंस्पेक्टर मंजूर अहमद को पुलिस स्टेशन बस स्टैंड में लगाया गया है। जिला पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर करम चलोत्रा, नवीन अंग्राल और अजय जम्वाल को क्रमवार एसएचओ गांधीनगर, एसएचओ गंग्याल और एसएचओ पक्का डंगा तैनात किया गया।

पक्का डंगा के इंस्पेक्टर दलजीत सिंह को पुलिस स्टेशन अरनियां में तैनात किया गया। आरएस पुरा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर दीपक जसरोटिया, पुलिस स्टेशन बस स्टैंड के इंस्पेक्टर अजीत सिंह और पुलिस स्टेशन गंग्याल के इंस्पेक्टर नूर मोहम्मद को जिला पुलिस लाइन में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें