फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: जीएमसी जम्मू में पहली बार एक दिन में दस मौतें

Wed, 28 Apr 2021 11:22 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पिछले एक साल में जीएमसी में पहली बार एक ही दिन में 10 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
corona cases of jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण में पहली बार जीएमसी जम्मू में एक दिन में सबसे अधिक 10 मौतें हुई हैं। इसके अलावा नारायणा अस्पताल कटड़ा में 2, सीडी अस्पताल जम्मू में 1, जीएमसी राजोरी में 1, दो मौतें घर पर, किडनी व एलएमआई जालंधर में 1, एसजेएएस नर्सिंग होम सुरनकोट में 1, एसएमएचएस में 1, जेएलएमएन में 3, स्किम्स में 4, जीएमसी अनंतनाग में 1 मौत हुई है। जीएमसी जम्मू में भर्ती संजय नगर निवासी एक 26 साल के युवक ने कोविड से पीड़ित होकर दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, पहली बार एक दिन में 3164 संक्रमित, 28 की मौत
विज्ञापन


पिछले एक साल में जीएमसी में पहली बार एक ही दिन में 10 मौतें हुई हैं। अस्पताल में भर्ती कृष्णा नगर निवासी 45 वर्षीय महिला, नानक चक्क सांबा निवासी 55 वर्षीय महिला, राजोरी निवासी 85 वर्षीय व्यक्ति, भारत नगर तालाब तिल्लो निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति, कठुआ निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, ज्यौड़ियां निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, शक्तिनगर निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति, अखनूर निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति और बनतालाब जम्मू निवासी 80 वर्षीय महिला की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें