फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: मौसम साफ होने से पारे में उछाल, घाटी के कई जिलों में भी तापमान 30 डिग्री पार

Fri, 23 Aug 2019 01:10 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
मौसम से परेशान लोग - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ होने से पारे में उछाल आया है। कश्मीर के कई जिलों में भी दिन का तापमान 30 डिग्री के ऊपर चला गया है। जम्मू संभाग में तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस परेशान कर रही है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार के साथ आगामी कई दिन तक मौसम साफ रहेगा। इससे पारे में और उछाल आएगा। 
विज्ञापन


जम्मू में गुरुवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने अपना रंग दिखाया। दोपहर को तीखी धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। तपिश बढ़ने से दिन में बाजार की खरीदारी पर भी असर दिखा। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री चढ़कर 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

जबकि दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 69 रहने से उमस से राहत नहीं मिल पाई है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री चढ़कर 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 78 रहने से उमस ने परेशान किया। कश्मीर में ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगस्त के आखिर में राज्यवासियों को फिर गरमी की मार झेलनी पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें