फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थाई मुलाजिमों को सता रहा छंटनी का डर

Thu, 26 Mar 2015 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
तमाम विभागों के अस्थाई मुलाजिमों की नौकरी किसी भी समय छीनी जा सकती है। इसके चतले मुलाजिम डरे हुए हैं।
विज्ञापन

रिक्त पदों के संकट से जूझते विभागों की व्यवस्था चलाने के लिए की गई अस्थाई इंटरनल अरेंजमेंट की नियुक्तियों को रद्द करने का आदेश पूरी व्यवस्था को नागवार गुजरा है। शिक्षा विभाग ने तो आदेश पर अमल कर दिया है, लेकिन अन्य विभागों के लिए बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

सबसे बड़ी मुश्किल अनिवार्य सेवाओं से जुड़े विभागों में खड़ी हो गई है। पानी और बिजली की सेवाओं को संचालित करने के लिए हजारों की तादाद में अस्थायी नियुक्तियां की गई हैं।
विज्ञापन


पीएचई और विद्युत विभाग ने अभी तक किसी भी मुलाजिम की छुट्टी नहीं की है, लेकिन आदेश का डर लगातार बना हुआ है। अकेले पीएचई विभाग में ही 1500 के करीब कांट्रैक्चुअल वर्कर हैं।
विज्ञापन


उनकी नौकरी पर भी छंटनी की तलवार लटक रही है। वे एक तरह से विभाग की व्यवस्था का कार्यभार संभाल रहे हैं।

अनिवार्य सेवाओं से जुड़े एक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकारी आदेश को ध्यान में रखते हुए उन्होंने नई नियुक्तियों पर पाबंदी लगा दी है। यदि पहले से नियुक्त अस्थाई मुलाजिमों को निकालने की नौबत आई तो विभाग को चलाना मुश्किल हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें