फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: टेंपो ट्रैवलर के किराये में 18 प्रतिशत तक होगी वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। टेंपो ट्रैवलर ओनर्स यूनियन ने यात्री किराये में 18 प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला लिया है। सदस्यों ने कहा कि सरकार ने पिछले महीने 18 से अधिक फीसदी किराये में वृद्धि की मंजूरी दी थी जिसे आज तक लागू नहीं किया था। लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम के बाद हमें यह फैसला लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रधान कालिदास वर्मा ने कहा कि कश्मीर तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने के कारण रोजगार पर भी असर पड़ा है। अमरनाथ यात्रा के दौरान अगर वाहनों की जरूरत पड़ती है तो यूनियन तैयार है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इंदिरा चौक में पैसेंजर शेड का निर्माण होना चाहिए ताकि गर्मी से बचाव के लिए यात्रियों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें