फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Accident: क्षमता से अधिक सवारियों से भरा था टेंपो ट्रैवलर, साढ़े चार सौ मीटर गहरी खाई में गिरा; सात की मौत

Tue, 15 Jul 2025 11:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, डोडा

सार

हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। भरथ बागला से टैंपो ट्रैवलर 24 सवारियों को लेकर डोडा के लिए निकला था। इस वाहन की क्षमता करीब 15 सवारियों की है।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षमता से अधिक सवारियों से भरा एक टैंपो ट्रैवलर सोमवार को डोडा में साढ़े चार सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे भी हैं। 17 लोग घायल हैं। इनमें एक गर्भवती महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। भरथ बागला से टैंपो ट्रैवलर 24 सवारियों को लेकर डोडा के लिए निकला था। इस वाहन की क्षमता करीब 15 सवारियों की है। क्षेत्र में बारिश के चलते भरथ-डोडा लिंक रोड पर फिसलन थी। पूरा क्षेत्र पहाड़ी है। कई जगह मलबा भी गिरा था। डोडा से करीब 25 किलोमीटर दूर पोंडा मस्जिद के पास ढलान पर बस फिसलने लगी। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन खाई में गिर गया।

हादसा होते ही स्थानीय लोग और पुलिस और आपातकालीन प्रतिक्रिया दल के सदस्यों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी 20 लोगों को डोडा के राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन एक बच्ची की रास्ते में मौत हो गई। जीएमसी डोडा से एक गर्भवती महिला, पुरुष और एक बच्ची को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। इनकी हालत गंभीर थी। इनमें से बच्ची और पुरुष की मौत हो गई।

इनकी मौत हुई
अधिकारियों ने बताया कि मोहम्मद अशरफ (35), मंगता वानी (51), अत्ता मोहम्मद (33), तालिब हुसैन (35) और रफीका बेगम (60) को डोडा जीएमसी में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पांच वर्षीय उज्मा जान और शकूर दीन (30) ने जम्मू जीएमसी में दम तोड़ दिया। ये सभी डोडा जिले के धार व अल औगाद इलाके के रहने वाले थे। कुलसुमा बेगम का जीएमसी जम्मू में, तो अन्य घायलों का जीएमसी डोडा में इलाज चल रहा है।

पीड़ितों के परिवार को रेडक्रॉस फंड से दी जाएगी मदद
डोडा के उपायुक्त हरविंदर सिंह ने कहा कि टैंपो ट्रैवलर ओवरलोड था, इसका संज्ञान लिया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ितों और उनके परिवार को रेडक्रॉस फंड के तहत आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

16 घायलों की हालत स्थिर
19 घायलों को जीएमसी डोडा लाया गया था। इनमें तीन की हालत ज्यादा खराब थी। उन्हें जम्मू रेफर किया गया, मगर रास्ते में दो की मौत हो गई। एक गर्भवती महिला जम्मू पहुंच गई है। उसका इलाज चल रहा है, मगर हालत बहुत नाजुक है। बाकी 16 की हालत स्थिर है। उनके इलाज में पूरे अस्पताल की टीम लगी हुई है। - डॉ. राकेश बहल, प्रिंसिपल, जीएमसी डोडा

उपराज्यपाल ने हादसे पर जताया दुख
डोडा में सड़क दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। -मनोज सिन्हा, उपराज्यपाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें