फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश के पारे में उछाल, आज कुछ हिस्सों में बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू कश्मीर के मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों के पारे में उछाल आया है। प्रदेश के लगभग हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। जम्मू समेत अन्य हिस्सों में तपिश का अहसास बढ़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। लेकिन आगामी अधिकांश दिनों में मौसम साफ रहने से तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

जम्मू में वीरवार को सुबह से ही गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर के समय पसीने छूट रहे थे। दिन के साथ रात में भी पारे में उछाल आने लगा है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री चढ़कर 37.2 और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 25.1, बटोत में 24.7, कटड़ा में 32.8 और भद्रवाह में 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में भी मौसम साफ रहा। यहां दिन का पारा 24.2, पहलगाम में 18.6 और गुलमर्ग में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें