फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में फिर बढ़ी गर्मी, पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार

Sat, 14 May 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
तेज धूप से बचने के ‌लिए छाता लेकर जाती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू में मौसम साफ रहने पर शनिवार को दिन का पारा फिर चालीस डिग्री के ऊपर चला गया। तपिश बढ़ने से इंसानों के साथ जीव-जंतु बेहाल होने लगे हैं।
विज्ञापन


भीषण गर्मी का असर बाजार पर भी दिख रहा है। लोग दिन का समय भीतर ही गुजार रहे हैं। घाटी के अधिकांश इलाकों में गर्मी से थोड़ी राहत है। इस बीच न्यूनतम 4.0 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ कारगिल सबसे सर्द रहा। मौसम विभाग की भविष्यवाणी में 16 मई को कुछ इलाकों में बारिश होगी। 

जम्मू में शनिवार को दिन का पारा सामान्य से चार डिग्री चढ़कर 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में तीन डिग्री अधिक 35.8 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में गर्मी से राहत है। यहां दिन का पारा सामान्य से एक डिग्री कम 22.5, पहलगाम में 20.1, गुलमर्ग में 12.6, लेह में 19.7 और कारगिल में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें