फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में जबर्दस्त ठंड, गुलमर्ग में तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे

Wed, 12 Dec 2018 04:43 PM IST
श्रीनगर, भाषा
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाइवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में रात में तापमान में काफी गिरावट आई और गुलमर्ग में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पूर्ववर्ती रात की तुलना में 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि काजीकुंड में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि नजदीकी कोकेरनाग शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं दक्षिण कश्मीर में स्थित पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
विज्ञापन


लद्दाख क्षेत्र में स्थित लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.1 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि नजदीकी करगिल शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें