फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में संचार सेवाएं ठप, श्रीनगर हाईवे 5वें दिन भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर सहित घाटी के कई हिस्सों में दूरसंचार सेवाएं आज ठप रहीं। बाढ़ में कई टावरों और केबल तार को नुकसान होने से मोबाइल और लैंडलाइन दोनों सेवाएं कश्मीर के कई हिस्सों में बंद रहीं।
विज्ञापन


भारत संचार निगम लिमिटेड के साथ ही कई कंपनियों के टावरों को कश्मीर में आई बाढ़ के कारण नुकसान हुआ है। इससे लोगों को बाढ़ में फंसे अपने परिवारजनों के साथ संपर्क करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बाढ़ के पानी से केबल तारें बह जाने के कारण घाटी के कई प्रमुख हिस्सों में लैंड लाइन सेवाएं भी बंद रहीं। जावेद अहमद ने बताया कि नाटीपोरा के स्कूल में फंसे अपने परिवार के साथ मैं संपर्क नहीं कर पा रहा हूं।
विज्ञापन


मोबाइल बंद हैं। मेरी चिंता बढ़ती जा रही है, क्योंकि पंद्रह घंटों से मैने परिवार वालों से बात नहीं की है। उसने रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी हेल्प नंबर से मैंने मदद मांगी तो उन्होंने मुझे नजदीक के पुलिस स्टेशन में बात करने को कहा जो कि पांच से छह फुट पानी में डूबा हुआ है।
विज्ञापन

श्रीनगर-जम्मू हाईवे और श्रीनगर-लेह हाईवे पांचवें दिन भी बंद

तीन सौ किलोमीटर लंबे श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को पांचवें दिन भी यातायात बहाल नहीं हो पाया है। सुबह कई जगहों पर हुई भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से 434 किलोमीटर लंबा श्रीनगर लेह राजमार्ग भी बंद रहा।

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार कश्मीर को पूरे देश से जोड़ने वाला श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ की वजह से पांचवें दिन भी यातायात के लिए नहीं खोला गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगती घाटी की कई सड़कें पानी में बह गई हैं। यातायात बहाल नहीं हो पाने के कारण हाईवे पर हजारों गाड़ियां खड़ी हैं। वहीं लद्दाख रीजन को जोड़ने वाला हाईवे भी भूस्खलन के कारण यातायात के लिए बंद रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें