मोबाइल सिग्नल की माँग कर रहे विस्थापित कॉलोनी के छात्र
ज्यौड़ियां। अखनूर के गांव सोहल के नजदीक कोढेवाला विस्थापित कॉलोनी में के लोग संचार व्यवस्था से काफी दुखी हैं। यहां के युवाओं ने बताया कि संचार सेवा बेहतर न होने से उनके मोबाइल शोपीस बने हैं। इसकी फ्रीक्वेंसी की तरफ ध्यान नहीं दिया जा ह रहा है।
इस विषय में कॉलोनी निवासी शुभम शर्मा, मनोज शर्मा, अनिश शर्मा, अनिल कुमार, अंकुश आदि ने बताया कि कॉलोनी में मोबाइल की किसी भी कंपनी का सिग्नल सही तरीके सें नही मिल रहा। इसके चलते हम लोग इंटरनेट के जरिये स्कूल तथा कॉलेज की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। हमें मोबाइल सिगनल के लिए कॉलोनी से बाहर निकल कर अखनूर या ज्यौड़ियां का रुख करना पड़ता है। इसको लेकर हम लोग काफी परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि मोबाइल से रिश्तेदारों या अन्य काम संबंधी बात करने के लिए भी कस्बे की तरफ रुख करना पड़ता है। कस्बे के नजदीक पहुंचकर हमारे मोबाइल पर सिगनल आता है। उपभोक्ताओं ने क्षेत्र में मोबाइल टाबर लगाने की भी मांग की है। उपभोक्ताओं ने बताया कि मोबाइल बहुत बड़ी जरूरत बन गया है।