सांबा। पशु तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के सिलसिले में पुलिस ने लगातार तीसरे दिन शनिवार को घगवाल थाने के तहत दो अलग-अलग मामलों में एक पशु तस्कर को गिरफ्तार करने के बाद 19 मवेशियों को मुक्त कराया। पुलिस के अनुसार पशु तस्करी के संबंध में राजपुरा चौकी की पुलिस पार्टी ने नाका चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो वाहन न. पीबी 08 एक्यू- 8597 को रुकने का इशारा किया। चालक ने वाहन को रोकने के बजाय गति तेज कर दी, और नाका से काफी दूरी पर उसे छोड़ कर भाग निकला। जांच के दौरान दो मवेशी लदे पाए गए। इसी तरह के एक अन्य प्रयास में घगवाल पुलिस ने टपियाल हाईवे पर एक ट्रक नंबर जेके 02 एके- 6861 वाहन को रोका। जांच के दौरान 17 मवेशी लदे पाए गए। वाहन के चालक इरफान निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को हिरासत में लेकर मामला दायर कर लिया।