फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट सेवाएं रहीं बंद, नहीं हो पाया एक दूसरे से संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राज्य में धारा 144 लागू होने, इंटरनेट सेवाएं बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानी आई। रात तीन बजे के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। इसके बाद न तो वाट्सएप और मैसेंजर पर संदेश का आदान प्रदान नहीं हो पाया। इस कारण लोग मोबाइल सेटिंग ठीक करने में लगे रहे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जब उन्हें धारा लागू होने का पता चला तो काल या फिर मैसेज कर ही काम चलाया। लोगों ने मैसेज के बजाय काल कर अपनों से संपर्क किया। रियासत में बीएसएनएल समेत निजी दूर संचार कंपनियों ने इंटरनेट सेवाएं बंद रखीं। अब हालात सामान्य होने के बाद ही सेवाएं बहाल हो सकेंगी। इंटरनेट सेवाएं बाधित रहने के कारण लाखों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं, सरकारी कार्यालयों में इंटरनेट सेवाएं बाधित रहने से कामकाज प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें