फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संचार सेवा के कारण अब नहीं बढ़ेगी आपसी दूरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। ब्लॉक आरएस पुरा की सीमावर्ती क्षेत्र बासपुर पंचायत के सरपंच सुखदेव सिंह काला ने शनिवार को पंचायत के अधीन गांव कठमरिया में निजी कंपनी की तरफ से लगाए गए मोबाइल टावर का उद्घाटन किया। सरपंच सुखदेव सिंह काला ने कहा कि पंचायत में मोबाइल टावर न होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। खासकर विद्यार्थियों को इंटरनेट जैसी महत्वपूर्ण सुविधा नहीं मिल पाती थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर उन्होंने सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों से चर्चा की और उनसे मांग करते हुए कहा कि पंचायत में मोबाइल टावर लगाया जाए, ताकि लोगों को बेहतर संचार सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन के सहयोग के कारण आज पंचायत में मोबाइल टावर स्थापित हुआ है, जिस कारण लोगों को अब बेहतर मोबाइल सिग्नल मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले सीमावर्ती लोगों की तरफ से कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर चुने गए नुमाइंदों को भी अपनी इस समस्या के बारे में अवगत करवाया था, लेकिन किसी ने भी लोगों की इस मांग को पूरा नहीं किया जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब मोबाइल टावर स्थापित होने से लोगों की सभी समस्या का समाधान हुआ है। लोगों को बेहतर संचार सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी की तरफ से सीमावर्ती लोगों में निशुल्क सिम कार्ड भी दिए गए हैं। इस मौके पर पंच सरफा राम, प्रेम चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें