फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पेंशन सत्यापन के लिए दस्तावेज के लिए मारा-मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांग, वृद्धा, विधवा पेंशन प्राप्त करने वाले लोगों के दस्तावेज सत्यापन कराए जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को उपजिला अस्पताल में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों की लंबी-लंबी लाइने दिन भर लगी रही।
आयु प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए पहुंचे बुजुर्ग ओम प्रकाश का कहना है कि उपजिला अस्पताल की ओर से सप्ताह में एक दिन शनिवार रखा गया है। यहां सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इसे हर रोज किया जाए, ताकि लोगों को दिनभर लाइनों में खड़ा न होना पडे़। लोगों की दिन भर लगी भीड़ को देखते हुए किसान नेता चौ. मोहन सिंह ने उपजिला अस्पताल में पहुंच उपजिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि हर पंचायत में शिविर लगाकर लोगों को आयु प्रमाण मुहैया कराया जाए। दूर-दराज के ग्रामीणों को किराया खर्च करने के साथ दिनभर लाइनों में लगे होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन की और से शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो राज्य सरकार व स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाॅक मेडिकल ऑफिसर डाॅ. मोनिका कोतवाल का कहना है कि चार डाॅक्टरों का बोर्ड बनाए जाने के साथ लोगों को आयु प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने पर मुहैया कराए जा रहे है। अधिक आवेदन आने पर जरूर दिक्कत आ रही इसका शीघ्र समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें