फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों के खौफ से कश्मीर में मोबाइल शॉप से उतारे साइन बोर्ड

Wed, 27 May 2015 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के सोपोर में आतंकियों द्वारा बीएसएनएल फ्रेंचाइजी पर हुए हमले के ठीक एक दिन बाद मोबाइल कंपनियों से जुड़े रिटेलर समेत अन्य सेवाएं प्रदान करने वाले दुकानदारों ने दुकानों व शोरूम से साइन बोर्ड हटाने शुरू कर दिए हैं। सोपोर में खासकर रहीम साहब इलाके में दुकानदारों ने सभी साइन बोर्ड और मोबाइल कंपनियों के विज्ञापन वाले बोर्ड हटाना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


इलाके के एक दुकानदार ने बताया कि वह किसी प्रकार का खतरा नहीं मोल लेना चाहता, इसलिए उसने बोर्ड हटा दिए। उसने यह भी कहा कि इलाके के दुकानदारों को रिचार्ज समेत अन्य मोबाइल सेवाएं नहीं देने को अज्ञात बंदूकबरदारों द्वारा कहा गया है और ऐसा न करने पर अंजाम बुरा हो सकता है एक और दुकानदार ने बताया कि इलाके में करीबन 90 प्रतिशत से अधिक लोग प्री-पेड उपभोक्ता हैं।

उन्हें इलाके में रिचार्ज कहीं से भी नहीं मिल रहा जिसके कारण उन्हें दिक्कत हो रही है। उसने यह भी कहा कि जो घटना सोपोर में हुई उससे वह लोग काफी डर गए हैं और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं सोपोर के चिंकीपुरा इलाके में वोडाफोन का एक टावर ठप हो गया है। जिसके घर यह टॉवर लगा है, उसने कंपनी को मना किया है। मोबाइल कंपनियों के आउटलेट पिछले कुछ हफ्तों से बंद पड़े हैं।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार मोबाइल टॉवर और टेलीकॉम कंपनियों पर हमले के पीछे कारण है इस महीने की शुरूआत में आतंकियों के एक हाई फ्रीक्वेंसी ट्रांसमीटर का गायब होना। साथ ही उसके बाद आतंकी संगठन लश्कर-ए-इस्लाम द्वारा धमकी भरे पोस्टर लगाए जाना।

इस सबके कारण इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। भले ही मोबाइल सेवाओं के इलाके में ठप होने से मोबाइल कंपनियों को काफी नुकसान होने की संभावना है। फिलहाल किसी भी कंपनी का कोई भी अधिकारी इस मसले पर बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें