फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां वैष्णो के दर्शन को गया किशोर पांच दिन से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला के ग्रामीण क्षेत्र पौंसली सलाल से मां वैष्णो के दर्शन को गया किशोर पांच दिन से लापता है। उसकी पहचान विनोद कुमार (15) पुत्र कपूर चंद के रूप में हुई है। कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि विनोद कुमार 15 जुलाई को घर से अकेले ही मां वैष्णो के दर्शन के लिए गया था। शुक्रवार शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर तलाश शुरू की गई। लेकिन सोमवार को पांच दिन बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली है। वह दसवीं कक्षा का छात्र है। सोमवार को परिजनों ने रियासी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें