कश्मीर में बाढ़ के बाद युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से करवाई जाने वाली अंतर जिला स्तर की खेल स्पर्धाओं पर तलवार लटक गई है। इन्हीं स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभाशाली खिलाडि़यों को राज्य टीम में मौका दिया जाता है, जो आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शिरकत करते हैं।
जिला स्तर की स्पर्धाओं में कश्मीर और जम्मू जिलों की भागीदारी होती है। लेकिन मौजूदा सेशन में ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है। जिला खेल अधिकारी सुखदेव राज शर्मा के अनुसार बाढ़ ने अंतर जिला खेल स्पर्धाएं प्रभावित हुई हैं। अभी नया शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि अक्तूबर से नवंबर के बीच राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं, जिसमें राज्य स्तर की टीमें शिरकत करती हैं। लेकिन राज्य स्तर की टीमों को जिला स्तर की प्रतियोगिताओं से तैयार किया जाता है।