फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य पर्यटन स्थलों पर कोविड एसओपी का पालन करवाने के लिए टीमें तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पर्यटन स्थलों पर बढ़ती भीड़ और कोविड एसओपी की उड़ती धज्जियों पर केंद्र सरकार द्वारा चिंता व्यक्त करने के बाद प्रदेश सरकार भी हरकत में आ गई है। पर्यटन स्थलों पर कोविड एसओपी का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपने-अपने जिले के मुख्य पर्यटन स्थलों पर टीमें नियुक्त की हैं।
विज्ञापन

यह टीमें पर्यटन स्थलों पर आने वाले लोगों के बीच कोविड एसओपी के पालन को सुनिश्चित करवा रही हैं। डोडा और बारामुला जिला प्रशासन ने अपने जिले में मुख्य पर्यटन स्थलों पर ज्वाइंट टीमों को तैनात किया है। इसमें पुलिस और अन्य विभागों के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। अधिकांश जिलों से कोरोना कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन की पाबंदियां हटने से बड़ी संख्या में लोग पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर वारयल हो रही वीडियो में पर्यटक कोविड एसओपी की धज्जियां उड़ाते दिख रहे है। पर्यटन स्थलों पर बढ़ती लापरवाही कोरोना फैला सकती है। ऐसे में जिला प्रशासनों ने स्थिति पर समय रहते काबू पाने के लिए टीमें तैनात की है।
--
केंद्र सरकार ने भी जताई है चिंता
पर्यटन स्थलों पर लोगों की बढ़ती भीड़ पर केंद्र सकार ने भी चिंता जताई है। केंद्र ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से पर्यटन स्थलों पर कोविड के नियमों का सख्ती से पालने करवाने का भी आदेश जारी किया है। जम्मू-कश्मीर के मुख्य पर्यटन स्थलों पर इन दिनों लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। हालांकि, घरेलू पर्यटन की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें