फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलुरु से ट्रेनिंग लेकर लौटा 20 बेल्जियन कुत्तों का दल, इन घटनाओं को ट्रैक करने में आएगी तेजी

Sat, 05 Sep 2020 04:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में नारकोटिक्स, एक्सप्लोसिव जैसी घटनाओं को ट्रैक करने में तेजी आएगी। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच के पास बेल्जियन के 20 शेफर्ड कुत्तों का दल आया है। सभी कुत्तों को बंगलुरु के ब्रीडिंग इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग दी गई है। क्राइम ब्रांच को इन कुत्तों की मदद से जल्द से जल्द मामलों को हल करने में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः उत्तरी कश्मीर को लेकर हिजबुल रच रहा ये साजिश, जानिए कितना चुनौतीपूर्ण था ऑपरेशन पट्टन

जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच ने आठ महीने पहले इन सभी कुत्तों को मंगवाया था। खरीदने के बाद सभी को ट्रेनिंग के लिए ब्रीडिंग इंस्टीट्यूट भेजा। इन कुत्तों को नारकोटिक्स, एक्सप्लोसिव, ट्रैकर और कमरों की जांच करने का प्रशिक्षण दिया गया है। इनके हैंडलर को भी पंजाब के होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः बारामुला मुठभेड़ः आतंकियों ने 12 लोगों को बना लिया था बंधक, फिर दिखा जांबाजों का शौर्य

उक्त मामलों की जांच में इन कुत्तों का अहम रोल होता है। बेल्जियन के इन कुत्तों को विशेष तौर पर ट्रेनिंग देकर लाया गया है। क्राइम ब्रांच के 12 अफसरों और कर्मियों वाली एक टीम को इन कुत्तों को लेने के लिए भेजा गया था। बता दें कि जब कहीं पर कोई बम विस्फोट जैसी घटना हो, कहीं किसी वाहन में नशे की कोई बड़ी खेप मिले या फिर कहीं पर कोई संदिग्ध हो, कई तरह के सुबूत जुटाने के लिए इन कुत्तों का अहम रोल होता है। कुत्तों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें