फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस को झटका, समर्थकों समेत अपनी पार्टी में शामिल हुए प्रवण शगोत्रा

Sat, 05 Sep 2020 04:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कांग्रेस, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस की युवा इकाई के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रणव शगोत्रा शुक्रवार को समर्थकों सहित अपनी पार्टी में शामिल हो गए। अपनी पार्टी के अध्यक्ष सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने पार्टी मुख्यालय में प्रणव शगोत्रा व अन्य का पार्टी में स्वागत करते हुए आशा जताई कि इससे जमीनी स्तर पर पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा अपनी पार्टी युवा वर्ग को खास अहमियत देती है और युवाओं को समाज की मूल्यवान संपत्ति मानती है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः उत्तरी कश्मीर को लेकर हिजबुल रच रहा ये साजिश, जानिए कितना चुनौतीपूर्ण था ऑपरेशन पट्टन
विज्ञापन


बुखारी ने कहा युवा वर्ग जम्मू और कश्मीर के लोगों में मतभेदों को दूर कर एकजुटता ला सकता है। युवाओं को साथ लेकर अपनी पार्टी जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा फिर से बहाल करने के लिए संघर्ष करेगी। मौके पर संभागीय अध्यक्ष मंजीत सिंह, महासचिव विक्रम मल्होत्रा व प्रणव शगोत्रा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः बारामुला मुठभेड़ः आतंकियों ने 12 लोगों को बना लिया था बंधक, फिर दिखा जांबाजों का शौर्य

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें