फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बाबूगिरी नहीं कर पाएंगे शिक्षक

Tue, 12 May 2015 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासनिक कार्यालयों में अटैचमेंट करवाकर बाबूगिरी कर रहे शिक्षकों पर अब शिक्षा विभाग शिकंजा कसने जा रहा है। इन सभी शिक्षकों को जल्द ही कार्यालयों से निकालकर स्कूलों में पहुंचाया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने इनकी सूची तैयार करके स्कूलों में ट्रांसफर करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग में फैले अव्यवस्था के आलम को सुधार करने के लिए पिछले कुछ महीनों से शिक्षा निदेशक और शिक्षा मंत्री साहसिक निर्णय ले रहे हैं। यह सभी शिक्षक पांच वर्ष से भी ज्यादा समय से प्रशासनिक  कार्यालयों में क्लेरिकल काम कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार जम्मू संभाग में 200 के करीब शिक्षक प्रशासनिक कार्यालयों में अटैचमेंट करवा काम कर रहे हैं।

शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने शिक्षा निदेशक सिमरन दीप सिंह को आदेश दिए हैं कि जिस शिक्षक की अटैचमेंट का पता चलता है, तुरंत उसको नोटिस जारी करके तीन दिन में स्कूलों में ज्वाइन करवाया जाए। इस बात की पुष्टि खुद शिक्षा निदेशक सिमरन दीप सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें