फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को नहीं मिल रहा वेतन

Fri, 18 Jul 2014 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
समय पर वेतन न मिलने से नाराज शिक्षकों ने सरकार को चेतावनी दी है। टीचर्स का कहना है कि यदि उन्हें बकाया वेतन का भुगतान जल्द नही किया गया तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे। शिक्षकों की समस्याओं पर विचार विमर्श करने के लिए जम्मू कश्मीर टीचर फोरम की तहसील इकाई की बैठक बिशनदास की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
विज्ञापन


इसमें वक्ताओं ने बताया कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा और सर्व शिक्षा अभियान के तहत जो लोग बतौर शिक्षक कार्य कर रहे हैं, सरकार उनकी जानबूझ कर अनदेखी कर रही है। जिसका उदाहरण चार महीनों से समय पर वेतन का न मिलना है।

उन्होंने बताया कि मार्च के बाद आज तक उन्हें वेतन के नाम पर एक पैसा भी नही मिला है। जिसकी वजह से उनके लिए परिवार का पालन पोषण मुश्किल हो गया है। बार-बार विभाग के आला अधिकारियों के पास फरियाद करने के बावजूद कोई सुनवाई नही हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द उनको बकाया वेतन का भुगतान नही किया गया तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे। वैठक में गिरधारीलाल, सूरज सिहं, बिशन दास, नरेश कुमार व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें