कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर अस्थायी शिक्षकों की भूख हड़ताल मंगलवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रही। दोपहर के समय अचानक एक और शिक्षक की हालत खराब हो गई। तुरंत शिक्षक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
सभी शिक्षकों ने एकजुट होकर प्रेस क्लब के बाहर नारेबाजी की। कार्यकाल बढ़ाने को लेकर अस्थायी शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर से भूख हड़ताल आरंभ की थी। पुलिस के लाठीचार्ज के बाद से शिक्षक प्रेस क्लब के बाहर लगातार भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।
पांचवें दिन दोपहर को भूख हड़ताल पर बैठे रंजीत सिंह की हालत बिगड़ गई। उसे जीएमसी पहुंचाया, वहीं बाकी के शिक्षक लगातार प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। एसोसिएशन के प्रधान बलविंद्र सिंह पवार ने बताया कि अभी तक सरकार की तरफ कोई भी उनकी सुध लेने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा है।