पुरमंडल। शिक्षा जोन के रहबर-ए-तालीम (आरईटी) शिक्षकों की रविवार को हुई बैठक में जोन पुरमंडल की कार्यकारिणी गठित की गई। इसके लिए सर्वसम्मति से रघुवीर सिंह को जोनल प्रेसिडेंट चुना गया। उनके साथ मुस्ताक मलिक उपप्रधान और जमीत सिंह महासचिव चुने गए।
जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। जिला प्रधान ने कहा कि अध्यापकों को विभाग और संगठन के स्तर पर कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिनको हल करने के लिए शिक्षकों को एकजुट किया गया है। उम्मीद है कि चुने हुए पदाधिकारी अपने पद का सदुपयोग करके जोन पुरमंडल के शिक्षकों की समस्याओं को हर स्तर पर हल करवाने में समर्थ रहेंगे। नए पदाधिकारियों ने संगठन और सदस्यों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।