फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र के गांव करियाल खुर्द में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक निजी स्कूल की अध्यापिका रीटा मीनिया पत्नी सुनील कुमार निवासी करियाल खुर्द रविवार सुबह देर तक नहीं उठी। परिजनों ने रीटा को नींद से जगाने की कोशिश की लेकिन वह अचेत होकर बिस्तर पर पड़ी रहीं।स्थानीय लोगों ने देखा कि रीटा दम तोड़ चुकी थीं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रीटा की मौत की जांच करना शुरू कर दिया। अरनिया अस्पताल में जेडएमओ डॉ. प्रेमलाल को एंबुलेंस मुहैया करवाने के लिए कहा गया। अरनिया अस्पताल सुबह 9:00 बजे सूचना मिलने के बाद भी दोपहर 1:00 बजे तक एंबुलेंस मुहैया नहीं कर पाया। इसके बाद लोगों ने एंबुलेंस के मामले को विधायक राजीव भगत के संज्ञान में लाया। विधायक ने अरनिया अस्पताल में तैनात जेडएमओ डॉक्टर प्रेमलाल को तुरंत एंबुलेंस भेजने का निर्देश दिया। विधायक के कहने के बावजूद भी जेडएमओ एंबुलेंस को मुहैया नहीं कर पाए। इस मौके पर स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष बढ़ गया। मामले को बिगड़ता देख थाना प्रभारी ने तुरंत प्राइवेट लोड कैरियर को मंगवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल बिश्नाह भेज दिया। इसके बाद स्थानीय लोग शांत हो गए।

इस मुद्दे पर विधायक राजीव भगत ने कहा कि एंबुलेंस का मौके पर न पहुंचना स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही है। अस्पताल में डॉक्टर को फोन कर उन्होंने अपने स्तर पर एंबुलेंस जल्द भेजने के लिए कहा था लेकिन उसके बावजूद अगर कोताही हुई है तो इंचार्ज को इस बारे में जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर अरनिया अस्पताल में तैनात जेडएमओ डॉक्टर प्रेमलाल ने कहा कि दिन में अस्पताल में एंबुलेंस का ड्राइवर मौजूद नहीं था। इसके चलते एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच पाई है। उन्होंने कहा कि एक अन्य कर्मचारी को एंबुलेंस ले जाने के लिए कहा था लेकिन उसने लाइसेंस न होने का हवाला देकर जाने के लिए मना कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अरनिया दिलावर कुमार ने बताया कि शव को ले जाने में देरी हो रही थी। इसके चलते स्थानीय लोग विरोध करने पर उतारू हो गए थे। इस मुद्दे पर निदेशक स्वास्थ्य विभाग हमीद जरगर ने कहा कि ड्राइवर की तैनाती अरनिया अस्पताल में की गई है। बीएमओ बिश्नाह को इमरजेंसी के लिए पुख्ता बंदोबस्त करने चाहिए। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस न पहुंचने के मामले को लेकर लापरवाही की समीक्षा की जाएगी। जिस स्तर पर लापरवाही हुई है, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें