फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तवी का 75 लाख लीटर पानी होगा शुद्ध, शहर में होगी अतिरिक्त सप्लाई

विज्ञापन
बोरिया प्लांट पर बना पानी का हाैज। फाइल फोटो।
विज्ञापन
जम्मू। राजोरी म्युनिसिपल काउंसिल के सफल प्रयोग के बाद बोरिया प्लांट में नोवेल (नए और आधुनिक तकनीक वाले) चार खास फिल्टर लगाए जा रहे हैं। ये फिल्टर नदी के पानी में आने वाली गाद और कीचड़ पूरी तरह साफ करने में सक्षम हैं। यूज्ड वाटर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट पर जल शक्ति विभाग 19.2 करोड़ रुपये खर्च करेगा। आधुनिक प्लांट के शुरू होने से शहर वासियों को रोजाना 75.70 लाख लीटर पानी की अतिरिक्त सप्लाई मिलेगी। बारिश में गंदे/मटमैले पानी की शिकायतों से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

राजोरी में नोवेल के सकारात्मक परिणाम आने के बाद अब सरकार इसे जम्मू संभाग के सबसे बड़े फिल्ट्रेशन सेंटर्स में से एक बोरिया प्लांट में लागू करने जा रही है। प्लांट में अत्याधुनिक श्रेणी के चार विशेष फिल्टर आम फिल्टर की तुलना में पांच गुना तेजी से पानी को साफ करेंगे। पूरी प्रक्रिया केमिकल मुक्त होगी। अतिरिक्त 75.70 लाख लीटर पानी की लिफ्टिंग होने से पुराना शहर, गांधी नगर, त्रिकुटा नगर के कुछ हिस्सों, बाहु फोर्ट और तवी के तटीय इलाकों से सटे आवासीय क्षेत्र को सबसे अधिक फायदा मिलेगा। यहां अक्सर गर्मियों और मानसून में पानी की किल्लत या गंदे पानी की सप्लाई होती है।
जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्लांट शुरू होने पर बारिश में मटमैला पानी आने की शिकायतें खत्म हो जाएंगी। परियोजना के लिए फंड जारी होने के बाद काम शुरू हो चुका है। निश्चित समयसीमा के भीतर लक्ष्य को पूरा करने के लिए तीन फिल्टर लगाए जा चुके हैं, शेष एक फिल्टर को लगाने के बाद अगले सप्ताह से शहरवासियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


जल शक्ति मंत्री ने लिया संज्ञान
अमर उजाला ने शहर में दूषित पानी की सप्लाई की खबरों को लगातार प्रकाशित किया। इसके बाद जलशक्ति मंत्री जावेद राणा ने अधिकारियों की आपात बैठक में पानी सुधार की दिशा में काम शुरू कराने को कहा। जून के दूसरे सप्ताह में काम शुरू हुआ और 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उम्मीद की जा रही है कि जुलाई के पहले सप्ताह से शहर वासियों को 68.13 लाख लीटर के बजाय 143.83 लाख लीटर पानी की सप्लाई होगी।

5.9 करोड़ से चार नए ट्यूबवेल भी लगेंगे
जलशक्ति विभाग शहर में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए चार नए ट्यूबवेल लगाने जा रहा है। इस पर 5.9 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ट्रांसपोर्ट नगर, बोरिया में एक-एक और विश्वविद्यालय दीवार के पास दो ट्यूबवेल लगेंगे। प्रत्येक ट्यूबवेल प्रति घंटा 15 हजार गैलन पानी की सप्लाई करेगा। इस तरह सभी ट्यूबवेल से प्रत्येक घंटे में 60 हजार गैलन पानी की सप्लाई होगी।

नोवेल प्रोजेक्ट के तहत तीन फिल्टर को सफलतापूर्वक लगा दिया गया, शेष एक फिल्टर को लगाने को काम चल रहा है। उम्मीद है कि एक सप्ताह में तवी नदी के पानी को शोधित करके शहर में सप्लाई करेंगे।
विज्ञापन

- इंजीनियर संजीव गुप्ता, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें