फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तवी रोलर स्केटिंग क्लब दूसरे यूटी ओपन टूर्नामेंट में चमका, जीते 15 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो)
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। एमए स्टेडियम स्केटिंग रिंक में आयोजित दूसरे यूटी ओपन रोलर स्केटिंग टूर्नामेंट में तवी रोलर स्केटिंग क्लब के खिलाड़ियों ने असाधारण प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न श्रेणियों में 15 पदक जीते। कोच सुरेश कुमार द्वारा प्रशिक्षित तवी रोलर स्केटिंग क्लब की टीम ने उल्लेखनीय कौशल और समर्पण का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के दौरान कृष ने 14-17 आयु वर्ग के लड़कों में 500 मीटर और 1000 मीटर में दो स्वर्ण पदक जीते। 5-7 आयु वर्ग की लड़कियों में अंशिका ने 500 मीटर और 1000 मीटर रिंक रेस में दो स्वर्ण पदक जीते। गुरकीरत ने 500 मीटर में गोल्ड जीता। वहीं, 9-11 आयु वर्ग में गुरतेज ने 500 मीटर और 1000 मीटर में दो स्वर्ण जीते। 7-9 लड़कों के आयु वर्ग में पवित ने दो स्वर्ण पदक, 5-7 लड़कियों के आयु वर्ग में मेधास्वी ने एक रजत और एक कांस्य पदक, 7-9 लड़कों के आयु वर्ग में अक्षिन ने दो रजत पदक और 9-11 आयु वर्ग के लड़कों में हर्ष ने दो रजत पदक जीते। 7-9 लड़कियों के आयु वर्ग में रागिनी ने एक स्वर्ण और एक रजत, 14-17 आयु वर्ग लड़कों में पार्थ ने दो रजत पदक जीते। इसी तरह पर्ल और हरसीरत ने दो-दो रजत पद जीते। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कोच सुरेश को दिया। जेएंडके रोलर स्केटिंग (स्पोर्ट्स) एसोसिएशन द्वारा टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें