फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ध्रुव, हातिम व कामाक्ष का इंटर-एनसीए टूर्नामेंट के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो)
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) के युवा क्रिकेटरों की तिकड़ी ध्रुव शर्मा, हातिम रेयाज और विकेटकीपर बल्लेबाज कामाक्ष शर्मा का चयन इंटर-एनसीए टूर्नामेंट के लिए हुआ है। इस टूर्नामेंट का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में 30 मई से नौ जून 2024 तक होगा। इससे पहले ये तीनों खिलाड़ी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) कैंप में शामिल थे।
विज्ञापन

चयनित क्रिकेटरों को 29 मई को अहमदाबाद में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। चयनित खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय जेकेसीए प्रशासकों द्वारा प्रदान की गई बुनियादी सुविधाओं और जेकेसीए चयनकर्ताओं द्वारा उन्हें प्रदान किए गए अनुकूल माहौल को दिया। जेकेसीए की उप समिति के सदस्यों ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता, मिथुन मन्हास और सुनील सेठी ने इन क्रिकेटरों को विशेष प्रतिभा करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें