फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तवी क्रिकेट अकादमी ने मायर इलेवन को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
एमए स्टेडियम में मैच के दौरान विजेता टीम तवी क्रिकेट अकादमी के ​खिलाड़ी। स्त्रोत अकादमी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। एमए स्टेडियम में हुए अभ्यास क्रिकेट मैच में तवी क्रिकेट अकादमी ने मायर इलेवन को तीन विकेट से हराकर मैच में शानदार जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मायर इलेवन की टीम ने 24 ओवर पांच गेंदों पर 126 रन बनाए। इसमें खिलाड़ी धीरज और अध्ययन भूषण ने 22 व 19 रनों का योगदान दिया। टीम के अन्य बल्लेबाज खास रन नहीं बना सके और टीम 126 रनों पर सिमट गई। तवी क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाज प्रफुल्ल धर ने सबसे अधिक आठ ओवर में 33 रन देकर पांच विकेट लिए। वहीं गेंदबाज वंश ने 22 रन देकर चार विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी तवी क्रिकेट अकादमी की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 26 ओवर तीन गेंदाें में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें खिलाड़ी पीयूष देवरिया ने 19 रन, अतुल वटलू ने 18 रन व चंदन ने 13 रनों का योगदान दिया। मायर इलेवन की तरफ से गेंदबाज अनमोल ने पांच ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं गेंदबाज जतिन शर्मा ने दो विकेट लिए। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्रफुल्ल को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें