जम्मू। नगरोटा पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हेरोइन बरामद हुई है। गश्त के दौरान पुलिस ने सिद्दड़ा के रहने वाले राशीद लतीफ को दबोचा। तलाशी लेने पर 24 ग्राम हेरोइन मिली।
गश्त के दौरान असरारा खड्ड से सरकारी प्राइमरी स्कूल की तरफ आते समय आरोपी को पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि लतीफ कुख्यात नशा तस्कर है। पहले भी हेरोइन तस्करी के चार से पांच मामले दर्ज हैं। चौकी प्रभारी रोहित मन्हास ने कहा कि ये संख्या अधिक भी हो सकती है। अन्य थानों से जानकारी ली जा रही है। ब्यूरो