फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टारगेट किलिंग: भाजपा नेता ने यूएनएचआरसी को लिखा पत्र, कहा- गैर मुस्लिम समुदायों को खदेड़ने की साजिश

Sun, 17 Oct 2021 10:00 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

भाजपा नेता अश्वनी कुमार चुरंगू ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। पाकिस्तान और उसके आतंकी संगठनों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
भाजपा नेता अश्वनी कुमार चुरंगू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में टारगेट किलिंग की घटनाओं को लेकर भाजपा नेता अश्वनी कुमार चुरंगू ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद और यूएन अध्यक्ष को पत्र लिखा है। पत्र में टारगेट किलिंग को घाटी से गैर मुस्लिम आबादी को खदेड़ने से प्रेरित बताया गया है। संयुक्त राष्ट्र से मांग की गई है कि टारगेट किलिंग मामले पर पाकिस्तान और उसके आतंकी संगठनों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन


चुरंगू ने पत्र में कहा है कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद चुनाव की तैयारियों के बीच कश्मीर में पाकिस्तान के आतंकी संगठनों ने हिंदुओं और सिखों को निशाना बनाया। यह हमले नस्लीय थे, जिस पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए। चुरंगू ने कहा है कि बीते वर्ष संयुक्त राष्ट्र के समक्ष कश्मीर के जमीनी स्तर के प्रतिनिधियों की हत्या के मामले को उठाया गया था। ऐसे में परिषद को चाहिए कि कश्मीर घाटी में गैर मुस्लिम समुदायों को खत्म करने या खदेड़ने की साजिश पर कड़ा संज्ञान लिया जाए।
यह भी पढ़ें- कश्मीर घाटी: कभी गूंजे थे ‘यहां क्या चलेगा- निजाम-ए-मुस्तफा’ के नारे, अब मस्जिदों में हो रही अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की बात    
विज्ञापन


चुरंगू ने कहा कि हाल ही में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने टारगेट किलिंग की घटनाओं पर सरकार से जवाब मांगा है। इन तमाम परिस्थितियों में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की ओर से भी पाकिस्तान के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें