फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तान्या के जन्मदिन की खुशियां मातम में तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की रात जिस जगह पर चारों ओर खुशियों का माहौल था, देर रात तक परिवार और रिश्तेदारों ने एक साल की तान्या का जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। उसी स्थान पर सुबह मातम छाया था।
विज्ञापन


बरामदे में समारोह के लिए बड़े बर्तन बता रहे थे कि रविवार की रात यहां काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया था। सुबह घर के तमाम लोग अस्पताल में थे। बस घर में कोई था तो वह नन्हीं तान्या, जो अपनी मां की गोद में थी। घर में लोगों का मजमा लगा हुआ था।

हर कोई छत पर जाकर खून से सने बिस्तरों को देख रहा था, जहां पाकिस्तानी गोलाबारी से रामलाल की मौत हो गई और अन्य बुरी तरह जख्मी हो गए। तान्या का पिता किशोर भी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


किशोर की पत्नी के अनुसार बच्ची के पहले जन्मदिन पर जालो चक स्थित उनके मायके से शुभम, मुकेश और राकेश आए थे। रात के समय काफी देर तक सभी नाचते रहे। लेकिन बाद में सभी को पाक गोलाबारी ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

गोलाबारी में चली गई बुजुर्ग की जान

पहले सभी नीचे ही सोए थे। लेकिन रात को बिजली कट लगने के बाद ज्यादातर लोग छत पर सोने चले गए। इसी दौरान अचानक गोलाबारी होने से बुजुर्ग रामलाल की मौत हो गई, जबकि अन्य जख्मी हो गए।

प्ले वे स्कूल भी बना निशाना

पाकिस्तानी गोलाबारी में अरनिया के वार्ड दो स्थित एसएस किड्स प्ले वे स्कूल भी निशाना बना। जिस क्लास में नन्हे बच्चे बैठकर पढ़ा करते हैं, वहां न सिर्फ तमाम कांच टूट गए, बल्कि छत का प्लास्टर भी नीचे आ गिरा।

स्कूल के संचालक राजिंदर शर्मा ने बताया कि वह स्कूल के इसी कमरे में सो रहे थे। सुबह लगभग चार बजे गोलों के धमाकों की आवाज सुनकर बाहर निकले थे। इसी दौरान क्लास रूम पर एकसाथ कई मोर्टार आकर लगे।

इससे पूरा रूम कांच के टुकड़ों से भर गया। राजिंदर के अनुसार रात का समय होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। इसी वार्ड के सुभाष शर्मा, कुलदीप राज और तिलक राज के घरों में भी मोर्टार लगने से भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें