पाकिस्तान की ओर से की जा रही लगातार फायरिंग का फायदा उठाकर भारतीय सीमा में दाखिल हुए तीन आतंकवादियों को सेना ने एक मुठभेड़ में मार गिराया।
जब ये आतंकवादी भारतीय सीमा के तंगधार सेक्टर से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे तभी सीमा पर गश्त लगा रहे सेना के जवानों के साथ इन आतंकियों की मुठभेड़ हो गई। जिसमें सेना के जवानों ने तीनों आतंकियों को मार गिराया।
आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामान भी बरामद किया गया है। इन आतंकियों के पास के तीन ऑटोमेटिक गन, बड़ी मात्रा में कारतूस और कई चीजें बरामद हुई हैं।