फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गुल रहने पर भड़के तलवाड़ा विस्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। तीन दिनों से विस्थापित कॉलोनी तलवाड़ा में बिजली की आपूर्ति नहीं होने से परेशान लोगों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने मंगलवार दोपहर को विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को तलवाड़ा विस्थापित मुख्य चौक पर एकत्र हुए। इस दौरान विस्थापित नेताओं ने कहा कि कॉलोनी में तीन दिनों से बिजली बंद है। बरसात और गर्मी के चलते लोग परेशान हैं। बिजली की समस्या के बारे में विभाग को कई बार अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक सुध नहीं ली गई है। सोमवार को वह भी लोग अधिकारी से मिले थे, लेकिन उसके बावजूद भी बिजली बहाल नहीं की गई। चौक पर माइग्रेंट एक्शन कमेटी के बैनर तले व प्रधान जगदेव सिंह के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी की गई। हल्की बारिश के दौरान भी विस्थापितों ने धरना प्रदर्शन जारी रखा। बाद में मौके पर पहुंचे अधिकारी ने उन को आश्वासन दिया कि जल्द ही बिजली बहाल हो जाएगी। चौक बंद रहने के वाहनों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें