जम्मू। प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय फुटबालर अरुण मल्होत्रा की देखरेख में मंगलवार को खेल गांव नगरोटा में साप्ताहिक टैलेंट हंट शिविर की शुरुआत की गई। इसमें 50 लड़के और लड़कियां फुटबाल की बारीकियां सीखने पहुंचे। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने एसीआर राकेश दुबे और विपिन गुप्ता पहुंचे। गुप्ता 12 बार प्रतिष्ठित संतोष ट्राफी में जम्मू कश्मीर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
वक्ताओं ने कहा कि कड़ी मेहनत से ही चैंपियन का सुख प्राप्त होता है। इस शिविर में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सीखने के लिए बेहतर मौका है। इस दौरान खिलाड़ियों के लिए 90 मिनट का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। तकनीकी पैनल में विशाल बंद्राल, नितिका खुशबू, तिलू कुमर, रमेश शर्मा, विनय कुमार, राकेश कुमार, दुष्यंत शर्मा, नरेंद्र कुमार आदि शामिल हैं।