फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: घुसपैठ रोकने के लिए बॉर्डर पर और कड़े होंगे सुरक्षा इंतजाम, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश

Sat, 12 Sep 2026 12:34 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर बॉर्डर प्रोटेक्शन ग्रिड की समीक्षा कर घुसपैठ रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान सीमा पर हलचल के बाद डीजीपी में शुक्रवार को बॉर्डर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और सीमा पार से घुसपैठ रोकने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। बता दें कि पिछले एक सप्ताह में दो पाकिस्तानी नागरिक सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते हुए पकड़े गए हैं। इनमें एक घुसपैठिया कानाचक और दूसरा शुक्रवार को कठुआ में काबू किया गया।

डीजीपी ने जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ बॉर्डर प्रोटेक्शन ग्रिड की समीक्षा की। उन्होंने एक उच्च-स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की। अधिकारियों ने बताया कि डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था और सीमा पार से घुसपैठ रोकने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने सीमा पर तैनात बलों के बीच तालमेल की समीक्षा भी की।

बॉर्डर प्रोटेक्शन ग्रिड में सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस शामिल हैं जबकि अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ-रोधी बाधा प्रणाली सुरक्षा व्यवस्था का एक अहम हिस्सा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस मीडिया सेंटर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, डीजीपी ने बीएसएफ, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संबंधित इकाइयों के साथ बॉर्डर प्रोटेक्शन ग्रिड की समीक्षा की। इसमें कहा गया है कि बैठक में पुलिस महानिरीक्षक (जम्मू जोन), बीएसएफ और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस रेंज के डीआईजी और सीमावर्ती जिलों के एसएसपी शामिल हुए।
विज्ञापन

छन्नी में सुरक्षा मानकों की जांच के लिए पहुंची टीम
नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को छन्नी इलाके में प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था और जरूरी एनओसी की जांच के लिए अभियान चलाया। अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर फायर सेफ्टी, पार्किंग सुविधा समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान संचालकों से जरूरी एनओसी और दस्तावेजों की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने और व्यवस्था में मिली कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। निगम अधिकारियों ने कहा कि लोगों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। शहर के अन्य इलाकों में भी इस तरह के जांच अभियान आगे जारी रहने की बात कही गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें