जम्मू। सूचना निदेशक नीतीश राजौरा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए मीडिया के साथ समन्वय मजबूत करने, डिजिटल प्लेटफार्म से सार्वजनिक जुड़ाव में सुधार करने की जरूरत है। वह मीडिया कांप्लेक्स में सूचना और जनसंपर्क विभाग के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे।
सूचना निदेशक ने कहा कि सरकार के विकास कार्यक्रमों, कल्याणकारी योजनाओं तथा नीतिगत निर्णयों को उजागर करने के लिए अभिनव दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। उनका कहना था कि इसके लिए पारदर्शिता व जवाबदेही की जाएगी। फर्जी खबरों का पर्दाफाश करने के लिए समयबद्ध रणनीति अपनाने के निर्देश दिए। निर्देश दिए कि विभागीय कर्मचारियों के लिए नियमित प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से संयुक्त निदेशक सूचना (मुख्यालय) विवेक पुरी, संयुक्त निदेशक सूचना जम्मू अतुल गुप्ता, संयुक्त निदेशक शाहनवाज भुखरी, उप निदेशक सूचना दीपक दुबे आदि मौजूद थे।