फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजबुल चीफ सलाहुद्दीन के बेटे को J&K सरकार ने नौकरी से किया निलंबित

Fri, 03 Nov 2017 01:30 PM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
विज्ञापन
सैयद सलाउद्दीन के बेटे सैयद शाहिद यूसुफ को एनआईए ने टेरर फंडिग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सैयद शाहिद अभी एनआईए के जांच के दायरे में है। इसी वजह से जम्मू-कश्मीर सरकार ने कृषि विभाग की नौकरी से उसे निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

  Syed Salahuddin's son Syed Shahid Yousuf, who is under NIA scanner, has been suspended from his agriculture department job by J&K govt. — ANI (@ANI) November 3, 2017



बता दें कि नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने हिजबुल मुजाहिदीन के मुखिया सैयद सलाहुद्दीन के बेटे सय्यद शाहिद यूसुफ को 2011 के टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। शाहिद सऊदी अरब में रह रहे हिजबुल आतंकी एजाज अहमद भट्ट के संपर्क में था, उसपर घाटी में आतंकी घटनाओं के लिए फंड जुटाने और उनको बढ़ावा देने का आरोप है। 
विज्ञापन


शाहिद जम्मू कश्मीर के सिंचाई विभाग में काम करता है और वहां के बडगाम में स्थित अपने एक घर में रहता है। शाहिद ने मान लिया है कि उसने एजाज को वेस्टर्न यूनियन के जरिए पैसे ट्रांसफर किए थे। NIA का कहना है कि फंड सऊदी और भारत दोनों तरफ से ट्रांसफर हुए थे।

ये भी पढ़ें- टेरर फंडिंग केस: आतंकी सलाहुद्दीन का बेटा शाहिद 27 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में

 जो पैसा ट्रांसफर हुआ वह कथित रूप से हिजबुल को फंड देने के लिए था, यह पैसा 2011, 2012, 2013 और 2014 में यूसुफ को चार किश्तों में भेजा गया था। एनआईए के मुताबिक, दोनों ने कई बार फोन पर भी बात की थी।

 2011 के टेरर फंडिंग केस में छह और आरोपी भी थे। जिसमें से चार (गुलाम मोहम्मद भट्ट, मोहम्मद सादिक गनी, गुलाम जीलानी लीलू, अहमद डग्गा) तिहाड़ में बंद हैं और बाकी दो (मोहम्मद मकबूल पंडित और एजाज भट्ट) फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें