फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर में कोई मारा नहीं गया: अल्ताफ बुखारी

Sat, 18 Jan 2020 10:13 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पूर्व पीडीपी नेता अल्ताफ बुखारी - फोटो : ANI
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पूर्व पीडीपी नेता अल्ताफ बुखारी ने शनिवार को कहा, अनुच्छेद 370 हटने के बाद से अब तक जम्मू कश्मीर में एक भी व्यक्ति नहीं मारा गया है। इसका श्रेय केंद्र सरकार और घाटी के लोगों को जाता है।
विज्ञापन




भाजपा पीडीपी गठबंधन वाली सरकार में जम्मू कश्मीर के वित्त मंत्री रहे बुखारी ने कहा, घाटी के शांत माहौल के लिए केंद्र सरकार और यहां की आवाम की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। सरकार की कोशिशों और लोगों की सूझबूझ का नतीजा है कि घाटी में 5 अगस्त के बाद से हिंसा में किसी की जान नहीं गई। 

बुखारी ने साथ ही कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद पर निशाना साधा। आजाद को चुनौती दी कि उनके ऊपर लगाए आरोपों को सिद्ध करें नहीं तो राज्यसभा सांसद का पद तत्काल छोड़ दें। आजाद ने बुखारी पर सरकारी तंत्र का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें