फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने पुंछ-राजोरी में दागे गोले, जवाबी कार्रवाई के बाद बंद, 45 मिनट तक गोलाबारी

Sat, 18 Jan 2020 07:28 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सीजफायर उल्लंघन (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को एलओसी पर पुंछ तथा राजोरी जिले में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोले दागे। पुंछ के मेंढर तथा राजोरी के नौशेरा सेक्टर में सेना की अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई। मेंढर में गोलाबारी इतनी ज्यादा थी कि क्षेत्र के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। हालांकि, गोलाबारी में किसी नुकसान की सूचना नहीं है। सेना ने भी गोलाबारी का करारा जवाब दिया है। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना ने मेंढर सेक्टर में करीब 45 मिनट तक मोर्टार दागे। गोलाबारी के चलते क्षेत्र के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार से गोले दागने शुरू कर दिए, जिससे पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बन गया। सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद करीब 1:15 बजे गोलाबारी थम गई। नौशेरा सेक्टर के एलओसी क्षेत्र में पुखरनी (लाम) में छोटे बडे़ हथियारों से गोलाबारी की। सेना की चौकियों को निशाना बनाया। दोपहर पौने दो बजे शुरू हुई गोलाबारी शाम चार बजे तक जारी रही। 

ज्ञात हो कि इससे पहले एलओसी से घुसे तीन आतंकियों की सुराग के लिए चलाए गए ऑपरेशन में कलाल से सटे गांव खेड़ी में मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए थे मगर आतंकियों का कोई सुराग नहीं लग पाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें