फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयद अली शाह गिलानी ने फिर की गंदी बात

Sat, 31 Jan 2015 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने एक बार फिर विवादित बयान देकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। सैयद अली शाह गिलानी ने त्राल एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादियों को 'शहीद' बताया है।
विज्ञापन


गिलानी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर इन दोनों आतंकियों को शहीद का दर्जा देते हुए श्रद्धांजलि तक दे डाली है। गिलानी ने लिखा है कि त्राल में फौज की गोलियों का शिकार हुए आबिद अहमद खान के अंतिम संस्कार में हजारों लोग शामिल हुए।

आबिद फौज से लड़ते हुए 27 जनवरी को शहीद हो गया। गिलानी ने शहादत का मजाक उड़ाते हुए कहा है कि शहीदों (मारे गए दोनों आतंकी) का पवित्र खून बेकार नहीं जाएगा। गिलानी के इस बयान पर विवाद छिड़ गया है। जम्मू-कश्मीर में कई नेताओं ने उनके बयान की आलोचना की है।
विज्ञापन


इसी मुठभेड़ में भारतीय सेना के कर्नल एमएन राय और जम्मू पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गए थे। गिलानी से इसके बाद एक और ट्वीट किया जिसमें कहा, 'पूरा कश्मीर वर्चुअल जेल है जिसमें भारतीय सेना को किसी की भी हत्या की छूट है। हमें कोई भी धमकी बोलने से नहीं रोक सकती है।'
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें